अयोध्या: नाबालिंग लड़के से दुष्कर्म की कोशिश, साधू गिरफ्तार
अयोध्या। कहते हैं कि सिर्फ गेरुआ कपड़े पहनने से ही कोई संत नहीं हो जाता। इसका एक बड़ा उदाहरण अयोध्या में उस समय देखने को मिला जब पुलिस ने 14 साल के नाबालिंग लड़के को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश के आरोपी साधू को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार साधू का नाम रामसेवक दास बताया जा रहा है। आरोप है कि साधू के भेष में रहने वाले रामसेवक दास एक 14 वर्षीय नाबालिंग लड़के को बहला-फुसलाकर अपने आश्रम पर ले गया था और वहां उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
इतना ही नहीं साधू ने नाबालिंग बच्चे को पहले रुपये पैसे का लालच दिया लेकिन इसके बाद भी जब बच्चा विरोध करता रहा तो साधू ने बच्चे को जान से मारने की धमकी भी दी।
जानकारी के मुताबिक, किसी तरह बच्चा साधू से पीछा छुड़ाकर भागा लेकिन इस दौरान साधू ने बच्चे को पकड़ने की कोशिश की लेकिन बच्चे ने तेज गति से दौड़ते हुए साधू को काफी पीछे छोड़ दिया और हांफता हुआ अपने घर पहुंचा। जहाँ उसने अपनी परिवारीजनों को अपनी आपबीती बताई।
बच्चे ने परिजनों को बताया कि साधू ने उसका प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश भी की लेकिन वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा। बच्चे के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर साधू रामसेवक दास को गिरफ्तार कर लिया है।
