2024 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दल निभाएंगे अहम भूमिका: ममता

2024 के लोकसभा चुनाव में क्षेत्रीय दल निभाएंगे अहम भूमिका: ममता

चेन्नई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने मीडिया से भी बात की।

ममता बनर्जी ने कहा कि वे एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं लेकिन स्टालिन से मिले बिना नहीं जा सकती थी। इसलिए वे मुख्यमंत्री स्टालिन से मिलने आयी हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों नेताओं के बीच कोई राजनीतिक चर्चा भी हुई ? इस पर ममट्टा बनर्जी ने कहा कि दो राजनीतिक नेता एक साथ राजनीति के अलावा अन्य चीजों के बारे में बात कर सकते हैं। हमने राजनीति के बारे में कुछ भी चर्चा नहीं की।

2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की एकता के सवाल पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे सभी क्षेत्रीय दलों पर भरोसा है… वे 2024 के चुनाव में अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चेन्नई की यात्रा पर हैं क्योंकि उन्हें पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ला गणेशन ने तीन नवंबर को अपने बड़े भाई के जन्मदिन पर आमंत्रित किया है।

ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष की एकजुटता को लेकर पहले भी बयान दे चुकी हैं। इससे पहले वे अपने दिल्ली दौरे के दौरान विपक्ष के कई नेताओं से भी मिली थीं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital