24 घंटे में कोरोना के 61,537 नए मामले, 933 की मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित मामलो की तादाद प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 61,537 मामले सामने आए हैं और 933 मौतें हुई हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 20,88,612 हो गई है, जिसमें 6,19,088 सक्रिय मामले, 14,27,006 ठीक / डिस्चार्ज / विस्थापित और 42,518 मौतें शामिल हैं।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक कल (7 अगस्त) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 2,33,87,171 सैंपल का टेस्ट किया गया, जिनमें से 5,98,778 सैंपल का टेस्ट कल किया गया।
पढ़िए, देशभर का हाल:
राजस्थान में कोरोना वायरस के 499 नए मामले सामने आए और 9 मौतें हुईं। राजस्थान में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 50,656 है और कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 776 है। कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 13,570 है: राज्य स्वास्थ्य विभाग
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 56 नए मामले सामने आए और 54 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए। हिमाचल प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,206 है जिसमें 1,158 सक्रिय मामले, 2,008 ठीक हो चुके मामले और 12 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग,हिमाचल प्रदेश
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में लॉकडाउन के दौरान राज्य की सड़कें सुनसान और दुकानें बंद दिखी। पुलिस सड़क पर आते जाते वाहनों की जांच कर रही है। कोरोना महामारी के मद्देनज़र पश्चिम बंगाल में 8 अगस्त, 20, 21, 27, 28 और 31 अगस्त को लॉकडाउन रहेगा।
आज झारखंड में कोरोना संक्रमण के 618 नए मामले, 809 रिकवर और 6 मौतें दर्ज की गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 16,482 है, जिसमें 8,840 सक्रिय मामले, 7,491 रिकवरी और 151 मौतें शामिल हैं : राज्य स्वास्थ्य विभाग
पिछले 24 घंटों में मणिपुर में 165 CAPF कर्मियों सहित 249 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिससे कुल मामले 3,466 हो गए हैं। जिनमें 1,926 डिस्चार्ज और 10 मौतें शामिल हैं : राज्य सरकार
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 10,171 नए मामले, 89 मौतें और 7,594 रिकवरी दर्ज की गई हैं। कुल मामलों की संख्या अब 2,06,960 है, जिसमें 1,20,464 रिकवरी और 1,842 मौतें शामिल हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 84,654 है : राज्य स्वास्थ्य विभाग
महाराष्ट्र में आज कोरोना के 10,483 नए मामले और 300 मौतें दर्ज की गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 4,90,262 है, जिनमें 1,45,582 सक्रिय मामले, 3,27,281 रिकवरी और 17,092 मौतें शामिल हैं : राज्य स्वास्थ्य विभाग
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के 278 नए मामलों के साथ कुल मामलों की संख्या 8,901 हो गई है : राज्य स्वास्थ्य विभाग
हरियाणा में आज कोरोना संक्रमण के 751 नए मामले, 804 रिकवर/डिस्चार्ज और 9 मौतें दर्ज की गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 40,054 है, जिनमें 33,444 रिकवर/डिस्चार्ज, 6,143 सक्रिय मामले और 467 मौतें शामिल हैं : राज्य स्वास्थ्य विभाग
पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 734 नए मामले, 719 रिकवर मामले और 16 मौतें दर्ज की गई। राज्य में 8,715 सक्रिय मामलों, 27,621 रिकवर/ डिस्चार्ज और 962 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या 37,298 हो गई है : राज्य स्वास्थ्य विभाग, मध्य प्रदेश
