पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 24,850 नए मामले, 613 की मौत

पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 24,850 नए मामले, 613 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण रोज़ाना हज़ारो नए मामले सामने आ रहे हैं और पिछले 24 घंटे के अंदर ही अब तक के सर्वाधिक 24,850 नए मामले सामने आये हैं जबकि 613 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमण के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 6,73,165 हो गई है जिसमें 2,44,814 सक्रिय मामले, 4,09,083 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 19,268 मौतें शामिल हैं।

वहीँ इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के मुताबिक 4 जुलाई तक टेस्ट किए गए सैंपलों की कुल संख्या 97,89,066 है, जिसमें से 2,48,934 सैंपलों का कल टेस्ट किया गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा है कि “दिल्ली में कम से कम लोगों को अब अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता है, अधिक से अधिक लोग घर पर ही ठीक हो रहे हैं। जबकि पिछले सप्ताह अस्पताल में लगभग 2300 नए मरीज़ थे, अस्पताल में मरीज़ों की संख्या 6200 से 5300 तक कम हुआ है।आज,9900 कोरोना बेड खाली हैं।”

उन्होंने कहा कि “इस वक्त अस्पताल में बेड की कोई कमी नहीं है,हमारे पास साढ़े 15,000 बेड हैं, जिसमें से 5300बेड सिर्फ भरे हैं। ICUबेड की थोड़ी कमी है।यदि कोरोना मामलों में स्पाइक आता है तो ये ICUबेड हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे।”

वहीँ आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में स्थित छावनी में DRDO द्वारा निर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल COVID-19 अस्पताल का दौरा किया।इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन,दिल्लीCMअरविंद केजरीवाल और DRDOअध्यक्ष जी सतीश रेड्डी उपस्थित रहें।

राजस्थान में आज कोरोना संक्रमण के 224 नए मामले सामने आए हैं और 6 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 19756 हो गई है जिसमें 3640 सक्रिय मामले और 453 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 469 नए मामले सामने आए हैं, राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 9070 हो गई है जिसमें 5934 ठीक हो चुके मामले और 3090 सक्रिय मामले शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग

पिछले 24 घंटों में 4 मौतें और 30 पुलिस कर्मियों का COVID-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। महाराष्ट्र पुलिस में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 5205 हो गई है जिसमें 4071 ठीक हो चुके मामले और 1070 सक्रिय मामले शामिल हैं: महाराष्ट्र पुलिस

मुंबई में कल शाम तक कोरोना वायरस के 1,180 नए मामले सामने आए, 1,071 लोग ठीक हुए और 68 मौतें हुईं। मुंबई में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 82,814 है जिसमें 53,436 ठीक/डिस्चार्ज हो चुके मामले, 24,524 सक्रिय मामले और 4,827 मौतें शामिल हैं: बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC)

वहीँ महाराष्ट्र की बात करें तो महाराष्ट्र में पिछले 24घंटे में कोरोना संक्रमण के 7,074 मामले सामने आए और 295 मौतें हुई। राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,00,064 है और कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 8,671 है। राज्य में कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 83,295 है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

गोवा में आज कोरोना वायरस के 108 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 853 है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

हरियाणा में आज कोरोना वायरस के 545 नए मामले सामने आए और 5 मौतें हुईं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 16,548 है और कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा 260 है: राज्य स्वास्थ्य विभाग

TeamDigital