मराठी पर राज ठाकरे ने फिर दिया विवादित बयान, “कान के नीचे बजाओ लेकिन …..”

मराठी पर राज ठाकरे ने फिर दिया विवादित बयान, “कान के नीचे बजाओ लेकिन …..”

मुंबई। भाषा विवाद में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने एक बार फिर विवादित और उकसाऊ बयां दिया है। राज ठाकरे ने कहा कि मराठी नहीं बोलने पर पिटाई न करें। हालांकि इसके आगे राज ठाकरे ने यह भी कह दिया कि अगर कोई बेकार का नाटक करता है, तो आपको उसके कान के पर्दे के नीचे थप्पड़ जड़ देना चाहिए।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा तीन भाषाओं को लेकर जारी जी.आर. को वापस लेने के बाद मुंबई में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने अपने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि पिटाई के वक्त वीडियो न बनाया करें, पिटने वाला शख्स ही खुद जाकर बताए कि उसे थप्पड़ पड़ा है।

ठाकरे ने कहा कि चाहे वह गुजराती हो या कोई और, उसे मराठी आनी ही चाहिए। लेकिन अगर कोई मराठी नहीं बोलता, तो उसे पीटने की कोई जरूरत नहीं है। अगर कोई बेकार का नाटक करता है, तो आपको उसके कान के नीचे जड़ देना चाहिए।

गौरतलब है कि हाल ही में मुंबई के मीरा रोड पर माणसे कार्यकर्ताओं ने मराठी की जगह हिंदी बोलने पर एक दुकानदार के साथ मारपीट की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

इस घटना के बाद मीरा रोड के व्यापरियों ने विरोध जताते हुए एक दिन मार्किट बंद रखा था। इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि भाषा को लेकर किसी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ एक्शन होगा।

TeamDigital