राहुल ने अंकिता कांड का उदाहरण देकर बताया बीजेपी महिलाओं के प्रति कितना सम्मान रखती है

राहुल ने अंकिता कांड का उदाहरण देकर बताया बीजेपी महिलाओं के प्रति कितना सम्मान रखती है

मल्ल्पुरम। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर बीजेपी को कटघरे में खड़ा दिया है। महिलाओं के सम्मान का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने उत्तरखंड के अंकिता कांड का उदाहरण जनता के समक्ष रखा।

भारत जोड़ो यात्रा के 20 वे दिन केरल के पांडिक्कड (मलप्पुरम) में राहुल गांधी ने कहा, “मुझे नहीं पता कि आप लोगों को उत्तराखंड की घटना के बारे में पता है कि नहीं लेकिन भाजपा के एक नेता का बेटा, जो होटल चलाता है, वह एक लड़की को देह व्यापार में जाने के लिए मजबूर कर रहा था। ऐसे मैसेज है जिसमें वह लड़की इसके लिए मना कर रही थी।”

उन्होंने कहा कि जब उस लड़की ने इसके लिए मना किया तो उसका मृत शरीर एक नदी में पाया गया। इस तरह भाजपा इस देश की महिलाओं के प्रति व्यवहार करती है।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर देश के लोगों को बांटने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस देश में कुछ लोग हैं जो देश को बांटना चाहते हैं। अगर हम इस भीड़ की तरफ देंखें तो इस भीड़ में बहुत से लोग हैं जिनमें प्रतिभा है, होशियारी है। अगर हम इस भीड़ की शक्ति को एकत्रित कर दें तो हम उनसे स्कूल, शहर आदि बनवा सकते हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि अब सोचिए कि हम इस भीड़ को बांट दें। इस भीड़ में मौजूद हर शख्स एक दूसरे को मारने-पीटने लग जाए क्या हम इस भीड़ की प्रतिभा का फायदा उठा सकते हैं? क्या हम इस भीड़ से कुछ अच्छा करवा सकते हैं? क्या हम बढिया शहर, अस्पताल, विश्वविद्यालय बनवा सकते हैं? कभी नहीं।

इससे पहले आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 20वें दिन की शुरुआत मलप्पुरम से की। यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने रास्ते में रुक रुक कर लोगों अभिवादन स्वीकार किया।

बीजेपी को रास नहीं आ रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा:

जैसे जैसे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आगे बढ़ रही है वैसे वैसे बीजेपी की तरफ से बयान आने शुरू हो गए हैं। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि “राहुल जी की यात्रा पिट* रही है, समर्थन नहीं मिल रहा है और राजस्थान में दो गुट लड़ रहे हैं और वो कांग्रेस को संभाल नहीं पा रहे हैं और उनका(राहुल गांधी) ऐसा ट्वीट करना उनकी मानसिकता को दिखाता है कि वो क्या सोच रहे हैं।”

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital