राहुल गांधी ने कर्नाटक की भाजपा सरकार को बताया सबसे भ्रष्ट सरकार

राहुल गांधी ने कर्नाटक की भाजपा सरकार को बताया सबसे भ्रष्ट सरकार

बेंगलुरु। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर कर्नाटक की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कर्नाटक की बोम्मई सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार बताया है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक के हिरियूर में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। वे हर एक ट्रांजेक्शन पर 40% कमीशन लेते हैं। 13,000 प्राइवेट स्कूलों ने 40% कमीशन दिया है। भाजपा विधायक खुद कह रहे हैं कि यह सबसे भ्रष्ट सरकार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने खुद कहा कि मुख्यमंत्री का पद 2500 करोड़ रु.में खरीदा जा सकता है। नौकरियां कर्नाटक में बिक्री के लिए हैं। पुलिस सब इंस्पेक्टर की पोस्ट 80 लाख रु.में बिकी। सहेयक प्रोफेसर पद बेचे जाते हैं इंजीनियरिंग पोस्ट बिकती हैं। सब कुछ जो ये लोग संभवतः बेच सकते हैं,वे बेचते।

वहीँ भारत जोड़ो यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी आरएसएस द्वारा फैलाई जा रही नफरत, हिंसा से लड़ने के लिए है। यह भाजपा को संदेश है कि भारत का बंटवारा नहीं होगा, भारत एक होकर खड़ा रहेगा। इस यात्रा में वह संदेश साफ दिखाई दे रहा है। यात्रा में कोई हिंसा, नफरत नहीं है।

गौरतलब है कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री बोम्मई मंत्रिमंडल पर कांग्रेस लगातार भ्र्ष्टाचार के आरोप लगा रही है। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में PAYCM कैंपेन भी चलाया गया था।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital