राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर मोदी सरकार को घेरा, उठाये ये अहम सवाल

नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार की घेराबंदी की है। राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार की विदेश नीति को लेकर कई बड़े सवाल उठाये हैं। अपने वीडियो संदेश में उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्या वजह है कि हमारे रिश्ते पड़ौसी देशो के साथ ख़राब हो गए। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि अर्थव्यवस्था कभी हमारी ताकत होती थी, लेकिन आज बेरोजगारी अपने चरम पर है। छोटे कारोबारी मुश्किल में है लेकिन सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है।
राहुल ने अपने वीडियो में कहा कि पहले हमारा अमेरिका, रूस, यूरोप समेत लगभग हर देश से अच्छे रिश्ते रहते थे लेकिन आज इन देशो से हमारा रिश्ता सिर्फ व्यापार का रह गया है। उन्होंने कहा कि रूस के साथ संबंध खराब हुए हैं। पहले नेपाल, भूटान, श्रीलंका हमारे दोस्त थे। पाकिस्तान से अलग सभी पड़ोसी हमारे साथ काम कर रहे थे, लेकिन आज हर कोई हमारे खिलाफ बात कर रहा है।
राहुल गांधी ने चीन का उदाहरण देते हुए कहा कि अभी भारत की इसमें क्या स्थिति है, जो चीन को ये कदम उठाने की इजाजत मिल गई। ऐसा क्या हो गया कि चीन को विश्वास हो गया कि वो ऐसा कदम उठा सकता है।
अपने वीडियो सन्देश में राहुल गांधी ने कहा कि पड़ौसी देशो के साथ ख़राब हो रहे रिश्तो को समझने के लिए हमे कई चीजों को समझना होगा, देश की रक्षा मुख्य रूप से विदेश नीति, अर्थव्यवस्था और लोगों के विश्वास पर टिकी है. लेकिन पिछले 6 साल में इन हर मामलों में देश फेल हुआ है।
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1284002386806095872