भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगांठ पर बोले राहुल “अन्याय के खिलाफ लड़ो, डरो मत”

नई दिल्ली। 8 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत की थी। भारत छोड़ो आंदोलन को 78 साल पूरे होने पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर इसे नए मायने देने की आवश्यकता बताया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि “भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगाँठ पर गाँधीजी के ‘करो या मरो’ के नारे को नए मायने देने होंगे। ‘अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ो, डरो मत!”
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट के साथ वो ऐतिहसिक तस्वीर को भी शेयर की है जिसमे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
भारत छोड़ो आंदोलन की 78वीं वर्षगाँठ पर गाँधीजी के ‘करो या मरो’ के नारे को नए मायने देने होंगे। ‘अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ो, डरो मत!’ pic.twitter.com/Ha1zZpTb5a
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 8, 2020
राहुल गांधी चीन से सीमा विवाद, देश की अर्थव्यवस्था, कोरोना संक्रमण के कुप्रबंधन और बढ़ती बेरोज़गारी जैसे मुद्दों पर प्रतिदिन केंद्र सरकार और पीएम मोदी पर हमले बोल रहे हैं। इतना ही नहीं राहुल गांधी ने पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम की तर्ज पर टेलीग्राम पर अपना एक चैनल भी शुरू किया है। जिसमे में अहम मुद्दों पर वीडियो के माध्यम से अपनी राय जनता के समक्ष रख रहे हैं।