महाराष्ट्र से कर्नाटक तक, राहुल गांधी ने दिए वोटरलिस्ट में हेराफेरी के सबूत

महाराष्ट्र से कर्नाटक तक, राहुल गांधी ने दिए वोटरलिस्ट में हेराफेरी के सबूत

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर बड़ा निशाना साधा है। दिल्ली में पत्रकार वार्ता करते हुए राहुल ने चुनाव आयोग पर कई सवाल उठाए। वोटर लिस्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि फर्जी तरीके से वोट पड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र चुनाव पर बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में धांधली हुई है। आबादी से ज्याद वोट पड़े। राहुल ने कहा कि अंतिम 5 महीने में अधिक वोटर जोड़े गए। एग्जिट पोल कुछ और आते थे नतीजे कुछ और आते थे। बीजेपी और चुनाव आयोग की मिली भगत है।

राहुल गांधी ने हरियाणा में हार के लिए राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट को जिम्मेदार बताया। कहा कि ये गड़बड़ियां इसलिए हैं क्योंकि चुनाव आयोग वोटर्स का डेटा उपलब्ध नहीं कराता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस वजह से वोटों की चोरी हो रही है।

राहुल गांधी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कई मतदान पर्चियां दिखाईं। कई पर्चियों में मतदाता के पिता नाम मिक्स अंग्रेजी अल्फाबेट लिखा था। कई पर्चियों में हाउस नंबर जीरो था। कई पर्चियों में मतदाताओं की फोटो नहीं हैं।

राहुल गांधी ने बताया कि यह वोटो की चोरी है। कह कि 11,965 डुप्लीकेट वोट हैं। एक वोट महाराष्ट्र,कर्नाटक, यूपी जैसे कई राज्यों में लोगों के वोट हैं। कहा कि पर्ची में या तो पता है ही नहीं, या तो जीरो है।

राहुल ने कहा कि मतदाता सूची में 1 ही घर में 80 वोटर दिखाए गए हैं। ऐसे 10,452 वोटर हैं। इसके अलावा कई वोटर पर्ची में मतदाताओं की फोटो नहीं है या तो फोटो बहुत छोटी है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र में 5 महीनों में 5 साल से ज्यादा मतदाताओं के जुड़ने से हमारा संदेह बढ़ा। फिर शाम 5 बजे के बाद मतदान में भारी उछाल आया। लोकसभा में गठबंधन जीतता है। विधानसभा चुनाव में हमारा गठबंधन पूरी तरह से साफ हो गया। यह संदिग्ध है।

राहुल ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के बीच महाराष्ट्र में 1 करोड़ नए मतदाता जुड़ गए।

राहुल गांधी द्वारा मीडिया के समक्ष रखे गए वोटरलिस्ट हेराफेरी के सबूतों पर अभी चुनाव आयोग की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

TeamDigital