पिता की पुण्य तिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी, कहा “आपके अधूरे सपनो को साकार करना ही मेरा लक्ष्य”
नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 34 वीं पुण्य तिथि के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने वीर भूमि पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सोशल साइट एक्स पर राहुल गांधी ने बेहद भावुक पोस्ट किया। राहुल गांधी ने दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि पापा, आपके अधूरे सपनों को साकार करना ही मेरा संकल्प है और मैं इन्हें पूरा करके रहूंगा। तस्वीर में राजीव गांधी ने बेटे राहुल के कंधों पर हाथ रखे हुआ और और वो दोनों एक दूसरे को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। वहीं एक और तस्वीर में राहुल गांधी ने पिता को श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
https://x.com/ANI/status/1925015350321569928
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
