राहुल गांधी का आरोप: मोदी सरकार ने उधोगपतियों का माफ़ किया 23 खरब रुपये का क़र्ज़
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर उधोगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने उधोगपतियों का 23 खरब रुपये का क़र्ज़ माफ़ किया है। इससे 11 करोड़ परिवारों को 20-20 हज़ार रुपये दिए जा सकते थे।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ” 2378760000000 रुपय का क़र्ज़ इस साल मोदी सरकार ने कुछ उद्योगपतियों का माफ़ किया। इस राशि से कोविड के मुश्किल समय में 11 करोड़ परिवारों को 20-20 हज़ार रुपय दिए जा सकते थे। मोदी जी के विकास की असलियत!”
गौरतलब है कि कोरोना में लॉक डाउन के दौरान गरीब परिवारों की मदद के लिए राहुल गांधी ने सरकार से कैश ट्रांसफर की मांग की थी। उनका कहना था कि देश के गरीब परिवारों के खाते में सरकार सीधा पैसा डाले, जिससे उनकी आर्थिक मदद हो सके।
राहल गांधी का कहना था कि देश की अर्थव्यवस्था में असंगठित कामगारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। लॉकडाउन में आजीविका गंवा चुके गरीब परिवारों को फिर से खड़ा करने के लिए उन्हें सीधी मदद मिलनी चाहिए।
वहीँ इससे पहले एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी ने पीएम मोदी के पुराने वादों को याद दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये और हर साल 2 करोड़ नौकरियां, मुझे 50 दिन का समय दीजिये नहीं तो ….हम कोरोना के खिलाफ 21 दिनों में निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। न कोई हमारी सीमा में आया है और न ही किसी ने हमारी किसी पोस्ट पर कब्ज़ा किया है।
