आज ट्रेड यूनियनों का भारत बंद, राहुल गांधी ने किया समर्थन

आज ट्रेड यूनियनों का भारत बंद, राहुल गांधी ने किया समर्थन

नई दिल्ली। मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आज ट्रेड यूनियनों द्वारा भारत बंद का एलान किया गया है। आज के भारत बंद में विभिन्न ट्रेड यूनियनों से जुड़े करीब 25 करोड़ लोग शामिल हैं।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेड यूनियनों द्वारा किये गए भारत बंद के एलान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ जिन 25 करोड़ वर्कर्स ने हड़ताल बुलाई है, वह उनका समर्थन करते हैं।’

ट्विटर पर राहुल गांधी ने कहा कि ‘मोदी-शाह की सरकार के द्वारा लागू की गई जन विरोधी, लेबर विरोधी नीतियों ने देश में बेरोजगार की स्थिति पैदा कर दी है। इसके साथ ही PSU को कमजोर किया जा रहा है। आज इस मौके पर जब 25 करोड़ कर्मचारियों ने भारत बंद बुलाया है, तो मैं उन सभी को सलाम करता हूं।’

ट्रेड यूनियनों द्वारा किये गए भारत बंद के आह्वान का देश के कई हिस्सों में बड़ा असर पड़ा है। ट्रेड यूनियनों ने विनिवेश, लेबर लॉ में बदलाव को लेकर इस बंद का आयोजन किया है। इसके अलावा यूनियन की ओर से कुल 13 सूत्रीय मांगें रखी गई हैं।

ट्रेड यूनियनों की तरफ से जारी किये गए बयान में कहा गया है कि यह बंद मोदी सरकार की नीतीयों के खिलाफ किया जा रहा है। इस बंद के माध्यम से ट्रेड युनियने सरकार से श्रमिक विरोधी, जन-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी नीतियों को वापस लेने की मांग करेंगे। बंद के आह्वान में देश की बड़ी दस ट्रेड यूनियन शामिल हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital