दिल का दौड़ा पड़ने से प्रख्यात शायर राहत इंदौरी की मौत
भोपाल ब्यूरो। प्रख्यात शायर राहत इंदौरी की मौत हो गई है। राहत इंदौरी के कल ही कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी और उन्हें कल देर रात ही इंदौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अब खबर आ रही है कि राहत इंदौरी की दिल का दौड़ा पड़ने से मौत हो गई है। अभी इस मामले में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। श्री अरबिंदो अस्पताल के डा विनोद भंडारी के मुताबिक राहत इंदौरी का निधन दिल का दौड़ा पड़ने से हुआ है।
राहत इंदौरी के बेटे राहत सतलज ने फोन पर बताया कि 70 वर्षीय राहत इंदौरी पूरे लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर नहीं निकले थे। सांस लेने में दिक्क्त के बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। उन्हें हृदय रोग और शुगर की बीमारी थी।
कल कोरोना टेस्ट के बाद राहत इंदौरी के फेंफड़ो का एक्सरे कराया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके फेंफड़ो में संक्रमण और निमोनिया की पुष्टि की थी। उन्हें सांस लेने की तकलीफ के चलते आईसीयू में रखा गया था। इस दौरान उन्हें तीन बार हार्ट अटैक आया और अंततः उनकी मौत हो गई।
