मैनपुरी लोकसभा सीट उपचुनाव: सपा की डिपंल यादव के खिलाफ ये होंगे बीजेपी उम्मीदवार

मैनपुरी लोकसभा सीट उपचुनाव: सपा की डिपंल यादव के खिलाफ ये होंगे बीजेपी उम्मीदवार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी ने रघुराज सिंह शाक्य को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर समाजवादी की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है।

बता दें कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। मैनपुरी को समाजवादी पार्टी का गढ़ बताया जाता है और कई दशकों से इस सीट पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है।

मैनपुरी लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीदवार बनाये जाने पर रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि कल नामांकन दाखिल करेंगे…आज उम्मीदवार घोषित हो रहा है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता 15 दिन से चुनाव लड़ रहे हैं, भाजपा से मज़बूत कार्यकर्ता कोई नहीं है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आलसी हैं वे सिर्फ गुंडई करना जानते हैं।

वहीँ इस सीट पर समाजवादी पार्टी द्वारा डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाये जाने के बाद प्रोग्रेसिव समाजवादी पार्टी ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करने का फैसला किया है। प्रोग्रेसिव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि वे स्वयं भी सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार करेंगे।

समाजवादी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, मैनपुरी सीट पर उपचुनाव में सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पार्टी की सांसद जया बच्चन, सपा के कद्दावर नेता आज़म खान, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव सहित सपा के कई कद्दावर नेता चुनाव प्रचार करेंगे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital