क्यू एम नवेद अहिंसा समाज पार्टी के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें
छिंदवाड़ा (मप्र)। अहिंसा समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (मध्य प्रदेश) क्यू एम नवेद को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
अहिंसा समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजू राई द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश तांत्रिक द्वारा क्यू एम नवेद को कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि भोपाल निवासी क्यू एम नवेद को वर्ष 2018 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश द्वारा मध्य प्रदेश का प्रदेशअध्यक्ष बनाते हुए प्रदेश का दायित्व सौंपा था और उन्होंने वर्ष 2018 से पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए तन, मन, धन से अहिंसा समाज पार्टी को मजबूती प्रदान करने का काम किया ,जिसका नतीजा है कि आज मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों में अहिंसा समाज पार्टी का विस्तार को चुका है, शीघ्र अति शीघ्र पूरे प्रदेश में पार्टी का विस्तार किया जायेगा । यहां तक की पार्टी ने लोकसभा ,विधानसभा एवं पार्षद का चुनाव में पार्टी अपना प्रत्याशी खड़ा कर चुका है।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजू राई ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं संविधान निर्माता डॉक्टर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी के सपनों को साकार करते हुए श्री क्यू एम नवेद के नेतृत्व, कार्यशैली एवं निष्ठा पूर्वक कार्यों को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश तांत्रिक द्वारा श्री नवेद अंसारी को कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष की आगामी नियुक्ति होने तक श्री नवेद अंसारी जी को प्रदेशाध्यक्ष का भी कार्यभार सौंपा गया है । शीघ्र अति शीघ्र प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।
