सरकारी नौकरियों में पंजाब सरकार महिलाओं को देगी 33% आरक्षण

सरकारी नौकरियों में पंजाब सरकार महिलाओं को देगी 33% आरक्षण

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। पंजाब केबिनेट की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है।

सरकार के इस अहम फैसले के बाद राज्य सरकार ने पंजाब सिविल सेवा (रिजर्वेशन ऑफ पोस्ट्स फॉर वीमेन) नियम, 2020 को मंजूरी दे दी है जिससे पदों पर सीधी भर्ती के लिए महिलाओं को आरक्षण दिया जा सके। इस फैसले के तहत महिलाओं को सरकारी नौकरियों में सीधी भर्ती तथा बोर्ड्स और कॉर्पोरेशन के ग्रुप ए, बी, सी और डी के पदों पर भर्ती में 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

इस आशय की जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर कहा कि “पंजाब की महिलाओं के लिए आज एक ऐतिहासिक दिन है क्योंकि हमारे मंत्रिपरिषद ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण को मंजूरी दी है। मुझे यकीन है कि यह हमारी बेटियों को और सशक्त बनाने में एक लंबा रास्ता तय करेगा और एक अधिक न्यायपूर्ण समाज बनाने में मदद करेगा।”

वहीँ पंजाब में 19 अक्टूबर से विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित होना है। इस विशेष सत्र में कृषि बिलो के खिलाफ राज्य विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजे जाने की संभावना है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital