हरियाणा: पंचकुला में सीएम खटटर का विरोध, किसानो ने दिखाए काले झंडे
पंचकुला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को एक बार फिर किसानो के विरोध का समांना करना पड़ा है। पंचकुला में कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानो ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को काले झंडे दिखाए और नारेबाजी की।
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पंचकुला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से धरने पर बैठे हैं। इतना ही नहीं किसानो ने टोल प्लाजा को फ्री कर दिया है और इस टोल नाके से निकलने वाले वाहनों से टोल नहीं बसूला जा रहा।
इस बीच आज राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पंचकूला में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के यहां पहुंचने पर किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और जमकर नारेबाजी की।
बारिश और कड़ाके की सर्दी के बावजूद चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर किसानो किसानो का धरना आज भी जारी है। किसानो को जब जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर एक कार्यक्रम में शामिल होने पंचकुला पहुंच रहे हैं तो वे और सजग हो गए और उन्होंने काले झंडे दिखाकर मुख्यमंत्री का विरोध किया।
गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को भी हरियाणा के कैथल में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा और विधायक लीलाराम के आवास पर पर भी किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की थी। इतना ही नहीं कृषि कानूनों को रद्द किये जाने की मांग कर रहे किसानो ने ट्रैक्टर से बैरिकेड भी तोड़ दिए थे।