शाहीन बाग़ की तर्ज पर मुंबई के मदनपुरा में धरने पर बैठीं महिलाएं

शाहीन बाग़ की तर्ज पर मुंबई के मदनपुरा में धरने पर बैठीं महिलाएं

मुंबई। नागरिकता कानून के खिलाफ पिछले एक महीने से अधिक समय से दिल्ली के शाहीन बाग़ में चल रहे धरने की तर्ज पर देश के कई शहरो में धरने प्रदर्शन चल रहे हैं।

अब शाहीन बाग़ की तर्ज पर मुंबई के मदनपुरा इलाके में भी महिलाओं ने नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ धरना शुरू कर दिया है। रविवार को गणतंत्र दिवस के दिन के मदनपुरा इलाके में लोगों ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन किया।

वहीँ गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली के शाहीन बाग़ सहित अन्य शहरो में चल रहे प्रदर्शन देशभक्ति के मंच में बदल गए। शाहीन बाग़ में जहाँ रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने ध्वजारोहण किया, वहीँ लखनऊ के घंटाघर गोमती नगर इलाके में चल रहे नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शनों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ।

इलाहाबाद के मसूर पार्क में फहराया गया तिरंगा:

वहीँ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मंसूर पार्क में चल रहे नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन में भी गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया गया। वरिष्ठ कम्यूनिस्ट नेता कुमुदनिपति ने झण्डा फहराया। यहाँ सायरा अहमद द्बारा ने देश के संविधान की प्रस्तावना को अंग्रेजी और हिन्दी में पढ़ा और मौजूद लोगों ने दोहराया।

मंसूर अली पार्क में चल रहे सत्याग्रह के 15वें दिन भारी भीड़ ने इतिहास रच दिया। अब तक की भीड़ का सारा रिकॉर्ड टूट गया। मंसूर पार्क से लेकर रौशनबाग के आसपास की सड़कें व गलियां जन सैलाब से पट गईं।

राजधानी लखनऊ के घंटाघर इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने तिरंगा फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पपर संविधान की परिभाषा पढ़ी गई और प्रदर्शनकारी महिलाओं ने देश के संविधान की रक्षा करने की शपथ ली।

कानपुर में 19 वे दिन भी प्रदर्शन जारी:

कानपुर में सीएए के खिलाफ चल रहे मोहम्मद अली पार्क में चल रहा महिलाओं का धरना 19वे दिन भी जारी रहा। शनिवार को मोदी, शाह और योगी से आजादी के नारे महिलाओं ने लगाए। इस मौके पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी संप्रदायों की महिलाएं धरने पर हैं।

महिलाओं से पुलिस बदसलूकी के खिलाफ आज कांग्रेस जाएगी मानवाधिकार आयोग:

लखनऊ के घंटाघर इलाके में शनिवार को कुछ महिलाओं के साथ पुलिस द्वारा की गई बदसलूकी का मामला लेकर आज कांग्रेस राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाएगी।

कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आज राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग जायेगा और महिलाओं से बदसलूकी करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाही की मांग करेगा।

गौरतलब है कि लखनऊ के घंटाघर इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रही महिलाओं के साथ शनिवार को पुलिस बदसलूकी का मामला सामने आया था।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं के मुताबिक पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। पुलिस के एक अधिकारी की मौजूदगी में महिलाओं को बुरका उतारकर पीटने की धमकी दी गई थी। पीड़ित महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस पर संज्ञान लिया।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital