हिमाचल प्रदेश चुनाव: 10 अक्टूबर को चुनावी बिगुल फूंकेंगी प्रियंका गांधी

हिमाचल प्रदेश चुनाव: 10 अक्टूबर को चुनावी बिगुल फूंकेंगी प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। हिमाचल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के अंदर मंथन शुरू हो गया है। हालांकि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं और वे चुनाव के दौरान भी भारत जोड़ो यात्रा पर ही रहेंगे। ऐसे में पार्टी चुनाव में प्रियंका गांधी की बड़ी भूमिका तय कर सकती है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के अंदर चल रही गुटबाजी के कारण अभी हाल ही में कई नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया। इसके बावजूद भी हिमाचल प्रदेश के चुनाव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पूरी तरह आश्वस्त हैं। बता दें कि प्रतिमा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।

हिमाचल में हर पांच साल में सत्ता परिवर्तन हो जाता है। वर्ष 1985 से अब तक किसी भी पार्टी की सरकार लगातार दोबार नहीं बनी है। ऐसे में चुनाव विशेषज्ञ पहले से ही यह मानकर बैठे हैं कि इस बार चुनावो में बयार कांग्रेस की तरफ बहेगी और भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी।

हिमाचल के लिए नई नहीं हैं प्रियंका:

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल के लिए नई नहीं हैं। वे वहां के तौर तरीके से पूरी तरह परिचित हैं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने शिमला में अपना मकान भी बनवाया ही और वे कई बार छुट्टियां मनाने हिमाचल प्रदेश जाती रही हैं।

प्रियंका गांधी को हिमाचल चुनाव की कमान सौंपे जाने को लेकर कहा जा रहा है कि उनके प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह से अच्छी ट्यूनिंग है। प्रियंका गांधी 10 अक्टूबर को सोलन से अपना चुनावी बिगुल फूंकेंगी। वे यहाँ न सिर्फ चुनाव प्रचार की शुरुआत करेंगी बल्कि एक रैली को संबोधित करेंगी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital