प्रियंका का शाह को जवाब “मुंबई हमले पर गृहमंत्री ने इस्तीफा दिया लेकिन अमित शाह ……”
नई दिल्ली। अमित शाह के भाषण का जवाब देते हुए कहा कि हमारी सरकार के दौरान मुंबई हमले में सारे आंतकी को ढेर कर दिया, देश के गृह मंत्री ने जिम्मेदारी लेकर उस दौरान इस्तीफा दिया। क्योंकि देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी थी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि राजनाथ जी तो उरी, पुलवामा के दौरान गृह मेंत्री थे, आज अमित शाह हैं, इनके कार्यकाल में मणिपुर जल गया लेकिन ये उस पद पर अभी भी बैठे हैं। देश खोखले भाषण नहीं सुनना चाहता देश सच्चाई जानना चाहता है। ये सरकार खुद अपनी पीठ थपथपाती है।
प्रियंका गांधी ने कि ऑपरेशन सिंदूर में पूरा देश एक साथ था। ये सरकार हर चीज का श्रेय लेती है, ऑपरेशन सिंदूर से लेकर देश में मेडल तक सबका श्रेय लेती है, लेकिन जिम्मेदारी नहीं लेती। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हुआ कि जंग होते होते रुक गई, और हैरानी की बात ये कि इसका ऐलान अमेरिका के राष्ट्रपति करते हैं।
प्रियंका गांधी ने बताया कि हमले की जिम्मेदारी कुछ समय बाद टीआरएफ ने ली। इस गुट ने कश्मीर में कई हमले किए। शाह के भाषण का जवाब देते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 2020 से अबतक इस गुट ने 25 हमले किए, ये शाह ने संसद में नहीं बताया। इस गुट ने इस दौरान 41 सुरक्षाकर्मियों को मारा , 27 लोगों को मारा और 54 लोगों को घायल किया।
सरकार जानती थी कि एक गुट ऐसा है जिन्होंने घाटी में कई लोगों को मारा है, सरकार ने इसपर नजर क्यों नहीं रखी। गृह मंत्री ने इस हमले की जिम्ेदारी तक नहीं ली, उन्हें इस्तीफा देना चाहिए था। ये सरकार इतिहास की बात करती है, मैं वर्तमान की बात करती हूं, ये पूरे परिवार का नाम गिनाव देते हैं, लेकिन 11 साल से ये सत्ता में है फिर भी ये हो रहा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि जिम्मेदारी के सवाल में ये हंसते हैं। मैंने कल संसद में देखा कि किस तरह अमित शाह हंस रहे थे।
ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान लोकसभा में सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं उन सैनिकों को नमन करना चाहती हूं, जो देश के जंगलों में, बर्फीली पहाड़ियों में रक्षा करते हैं। 1948 से लेकर अब तक हमारी देश की अखंडता की रक्षा करने में सेना का बड़ा योगदान है। प्रियंका गांधी ने कहा कि कल रक्षा मंत्री का एक घंटे का लंबा भाषण था, मुझे एक बात खटकी वो ये कि सरकार ने सारी बात की, लेकिन ये नहीं बात की कि आखिर ये हमला कैसे हुआ और क्यों हुआ।
प्रियंका गांधी ने कहा कि शुभम आतंकी उसकी पत्नी के सामने मारते हैं, ये हमला एक घंटे तक हुआ। आतंकी चुन चुन कर लोगों को मारते हैं। शुभम की पत्नी जंगल की तरफ दौड़ती हैं ताकी जानबच सके। कोई घोड़े वालों और गाइडों की मदद से वहां से निकले। शुभम की पत्नी ने खुद कहा कि जब आतंकी सभी को चुन चुनकर मार रहे थे उस दौरान वहां एक सुरक्षा कर्मी नहीं था।
प्रियंका गांधी ने कहा कि शुभम की पत्नी ने खुद कहा देश ने सरकार ने हमें वहां पे अनाथ छोड़ दिया था, सुरक्षाकर्मी वहां क्यों नहीं थे। प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि वहां लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया। सरकार को जवाब देना चाहिए।
