प्रियंका गांधी ने जारी किया महिलाओं के लिए पार्टी का घोषणा पत्र, पढ़िए- क्या हैं अहम वादे

प्रियंका गांधी ने जारी किया महिलाओं के लिए पार्टी का घोषणा पत्र, पढ़िए- क्या हैं अहम वादे

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी किया। इस अवसर पर प्रियंका गांधी ने कहा कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को 10 लाख रुपये तक फ्री में इलाज की भी सुविधा मिलेगी।

घोषणा पत्र जारी करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकारी पदों में महिलाओं की लगभग 9 प्रतिशत भागीदारी है, जिसे हम 40 प्रतिशत करेंगे। महिला द्वारा संचालित छोटे व्यापारों में टैक्स में छूट मिलेगी। मनरेगा में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। दुकानों का संचालन भी महिलाएं ही करेंगी। इसके अलावा 10+2 में लड़कियों को स्मार्ट फोन भी दिया जाएगा। प्रदेश में संध्या विद्यालय भी होंगे, जिससे गांव में भी लड़कियां पढ़ सकेंगी।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ‘सक्षमता, शक्ति व दृढ़निश्चय महिलाओं के सहज गुण हैं। महिलाएं साहस, करुणा एवं आशा की प्रतीक हैं। महिलाओं के सच्चे सशक्तिकरण के लिए आवश्यक है कि उनके लिए एक ऐसा वातावरण बनाया जाए जिसमें उनकी अभिव्यक्ति को बंधन मुक्त व असीमित आकाश मिले। हमारे महिला घोषणा पत्र की मूल भावना यही है।’

ये हैं अहम वादे:

-महिलाओं की ओर से संचालित छोटे व्यापारों में टैक्स से छूट मिलेगी
-स्नातक पास लड़कियों को स्कूटी दी जाएगी
-उनके लिए बस फ्री होगी
-विधवा को 500 रुपये पेंशन दी जाएगी
-गरीब महिलाओं को फ्री इंटरनेट सेवा
-पुलिस बल में 25 % महिलाओं को नौकरी
-आवासीय खेल अकादमी बनवाई जाएंगी
-रेप जैसी शिकायत में नियमों का पालन न करने पर अधिकारी का निलंबन
-सभी जिले में महिलाओं के लिए मुफ्त कानूनी मदद
-किसी भी बीमारी का 10 लाख रुपये तक फ्री में इलाज
-मासिक धर्म से संबंधित दवाओं की मुफ्त आपूर्ति की जाएगी
-सभी सीएचसी में स्वस्थ शिक्षा केंद्र होगा और डॉक्टर भी महिलाएं ही होंगी

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital