4 राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने वाली बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा राष्ट्रपति चुनाव: ममता

4 राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने वाली बीजेपी के लिए आसान नहीं होगा राष्ट्रपति चुनाव: ममता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। ममता बनर्जी ने कहा कि भले ही पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने चार राज्यों में जीत हासिल कर ली है लेकिन इसके बाद भी राष्ट्पति चुनाव उसके लिए आसान नहीं होगा। गौरतलब है कि वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल इस वर्ष जुलाई में समाप्त हो रहा है।

ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा के पास देश में कुल विधायकों की संख्या के आधे सदस्य भी नहीं हैं। देशभर में विपक्षी दलों के एक साथ ज्यादा विधायक हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि हमारे समर्थन के बिना आप (बीजेपी) आगे नहीं बढ़ेंगे, आपको यह नहीं भूलना चाहिए। यह कहते हुए कि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है, बनर्जी ने कहा कि जिनके पास देश में कुल विधायकों की संख्या का आधा भी नहीं है, उन्हें बड़ी-बड़ी बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जैसे राजनीतिक दल हालिया विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद पिछले चुनाव की तुलना में मजबूत हुए हैं।

बनर्जी ने कहा, ‘इस बार राष्ट्रपति का चुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। उनहे पास देश में कुल विधायकों के आधे भी नहीं हैं। विपक्षी दलों के पास पूरे देश में अधिक विधायक हैं।’ राष्ट्रपति चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से एक निर्वाचक मंडल के माध्यम से होते हैं। इसमें संसद, राज्य विधानभाओं के चयनित सदस्य होते हैं।

2024 के आम चुनाव को लेकर भाजपा विरोधी मोर्चा तैयार करने की कोशिश कर रहीं ममता बनर्जी ने कहा कि देश केंद्र में सत्तारूढ़ दल से लड़ने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सराहना की और राजनीतिक हिंसा के आरोपों को विपक्ष का झूठ करार दिया।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital