पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, श्वसन संक्रमण का चल रहा इलाज

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर, श्वसन संक्रमण का चल रहा इलाज

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत अभी भी स्थिर बताई जाती है। उनका दिल्ली कैंट स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उनके वाइटल पैरामीटर स्थिर बने हुए हैं। उन्हें लगातार जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है।

इससे पहले शुक्रवार को आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने बताया गया था कि मुखर्जी की चिकित्सा स्थिति स्थिर बनी हुई है। फेफड़ों के संक्रमण के लिए उनका इलाज किया जा रहा है और अब भी वह जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को तबियत बिगड़ने के बाद आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 अगस्त को प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क में खून का थक्का बनने के कारण मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। उनकी हालत में कोई सुधार नजर नहीं आया है और स्थिति नाजुक बनी हुई है।

TeamDigital