दो मंदिरो के गेट पर मांस रखने के आरोप में हरीराम गिरफ्तार

चेन्नई। कोयंबटूर पुलिस ने दो मंदिरो में मॉस रखने के आरोप में हरीराम प्रकाश नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 48 वर्षीय हरिराम प्रकाश ने हिन्दू मुस्लिम दंगा कराने के उद्देश्य से कोयंबटूर के दो मंदिरो में मांस रखा।
पुलिस के मुताबिक हरीराम प्रकाश ने कोयंबटूर के सुलिवान इलाके के दो मंदिरो कृष्णास्वामी मंदिर और श्री राघवेंद्र मंदिर सुलिवन के गेट पर मांस रखा। जिससे इसका इलज़ाम मुसलमानो पर आये और इलाके में हिन्दू मुस्लिम के बीच झगड़ा पैदा हो।
मंदिरो में मांस रखे जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद हिंदू मुन्नानी के लोग सड़कों पर उतर आए और मंदिरो में मांस रखने वाले की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
मंदिरो के सामने मांस रखते समय हरीराम प्रकाश से एक भारी चूक हो गयी। जिसके चलते पुलिस ने उसे जल्दी ही दबोच लिया। हरीराम प्रकाश ने करीब साढ़े दस बजे राघवेंद्र मंदिर के गेट पर मांस रखा, जो कि एक थैले के अंदर रखा गया था। वहीँ मॉस का दूसरा थैला उसने कृष्णास्वामी मंदिर के गेट पर रखा।
इस दौरान एक फूल बेचने वाले व्यक्ति ने हरीराम प्रकाश को मंदिर के गेट पर थैला रखते देखा लेकिन उसने सोचा कि शायद थैले में मंदिर के लिए फूल रखे गए होंगे लेकिन बाद में, यह पता चला कि यह कच्चा सूअर का मांस था।
पुलिस ने फूल विक्रेता से पूछताछ की तो उसने हरीराम प्रकाश को मंदिरो और थैला रखते हुए देखने की बात स्वीकारी और उसने हरीराम प्रकाश का हुलिया पुलिस को बताया। इस पर पुलिस ने हरीराम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में हरीराम प्रकाश ने मंदिर में मांस रखने की बात क़ुबूल की।