ताजमहल के पश्चिमी गेट पर फायरिंग करने वाले बीजेपी नेता को पुलिस ने जेल भेजा

ताजमहल के पश्चिमी गेट पर फायरिंग करने वाले बीजेपी नेता को पुलिस ने जेल भेजा

आगरा। आगरा में ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग के पास उस समय अफरा तफरी मच गई जब यलो जोन बैरियर के पास कार में सवार होकर आये व्यक्ति ने फायरिंग कर दी।

उक्त व्यक्ति फायरिंग के बाद पुलिसकर्मियों को चकमा देकर घटनास्थल से फरार हो गया था। लेकिन जांच में पता चला कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति आजमगढ़ का भाजपा नेता और एलआइसी एजेंट पंकज कुमार सिंह है। पुलिस ने पंकज कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर आगरा पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लाइसेंसी रिवाल्वर और तीन कारतूस के खोखे बरामद किया गया है. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका मन किया, इसलिए फायरिंग की थी।

आरोपी पंकज कुमार सिंह ताज महल के पश्चिमी गेट पर सोमवार सुबह 9.15 बजे अर्टिगा कार से पहुंचे। आजमगढ़ के बलरामपुर निवासी पंकज ने खुद को भारत सरकार का अधिकारी बताकर ताजमहल गेट तक गाड़ी को ले जाने की बात की. लेकिन, पुलिस ने उसको वहां से लौटा दिया। इसके बाद पंकज ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से तीन हवाई फायरिंग की, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई, इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

आरोपी पंकज पुलिस को चकमा देकर दूसरी कार लेकर वहां से निकल गया। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खघालने के बाद सीसीटीवी फुटेज से मिली एक कार की तस्वीर के सहारे पुलिस वृंदावन के कर चालक तक पहुची। इसके बाद उसके बताये अनुसार आगरा पुलिस ने लखनऊ पुलिस की मदद से सात घंटे में ही उसे मानक नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. देर रात पुलिस टीम उसे लखनऊ से लेकर आगरा पहुंची।

प्रसाशन की ओर से सिटी डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि, इस मामले में ताज की सुरक्षा में तैनात सब इंस्पेक्टर राजन सिंह की ओर से हवाई फायरिंग व गाली गलौज की धारा में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मामले में पंकज सिंह का नाम सबसे ऊपर है। सोमवार रात को लखनऊ से लाने के बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने फायरिंग की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई। उसने कहा मन किया तो कर दिया।

TeamDigital