जम्मू कश्मीर में LG का एक्शन, 3 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में LG का एक्शन, 3 सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया। उन्होंने तीन सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन (HM) के साथ कनेक्शन पर यह कार्रवाई की गई है।

जम्मू कश्मीर में लश्कर और हिज्बुल से संबंध के आरोप में 3 सरकारी कर्मचारी निलंबित कर दिया गया है।

निलंबित किए गए कर्मचारियों में एक पुलिस कांस्टेबल है तो दूसरा स्कूल टीचर और तीसरा मेडिकल सहायक है। तीनों कर्मचरियों पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और हिज्ब-उल-मुजाहिदीन के लिए काम करने का आरोप है।

बर्खास्त किए गए तीन कर्मचारी मलिक इश्फाक नसीर, एजाज अहमद और वसीम अहमद खान शामिल हैं, जो इस वक्त जेल में हैं।

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि LG द्वारा बर्खास्त किए गए सरकारी कर्मचारी सक्रिय रूप से आतंकवादी संगठनों के लिए काम कर रहे थे और आतंकवादियों को सुरक्षा बलों एवं नागरिकों पर आतंकी हमले करने में मदद कर रहे थे।

TeamDigital