प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान का कार्यकारिणी विस्तार

प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान का कार्यकारिणी विस्तार

पांढुर्ना(गुड़डू कावले): प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान सगठन की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिसमें पांढुर्ना विधानसभा के मंजीत सिंह ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष के साथ विधानसभा प्रभारी पद की जिमेदारी सौपी गई है।

राष्ट्रीय संगठक जयघोष महाराज, प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र सिंह राजपुत, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह रघुवंशी के दिशा निर्देशानुसार प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा एवं जिलाध्यक्ष शेलेन्द्र पटेल की अनुशंसा पर पांढुर्ना विधानसभा मण्डल अध्यक्षो की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

इसमें पांढुर्ना विधानसभा के मंजीत सिंह ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष के साथ विधानसभा प्रभारीऔर रोशन पराड़कर विधानसभा अध्यक्ष, पंकज कलम्बे नगर मण्डल अध्यक्ष, हीरेन्द्र टोपले ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष,नकुल विश्वकर्मा सावरी मण्डल अध्यक्ष और सुधीर चौधरी नांदनवाडी मंडल अध्यक्ष के पद पर दायित्व सौपा गया है।

सभी पदाधिकारियों ने जिम्मेदारी मिलने के उपरांत ग्रामीण अंचल एवं शहरी क्षेत्र भाजपा के वरिष्ठ नेताओ का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवार मिली जिम्मेदारी पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की हैै।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital