आज शाम 6 बजे पीएम करेंगे राष्ट्र को संबोधित, राहुल ने दी ये चुनौती

आज शाम 6 बजे पीएम करेंगे राष्ट्र को संबोधित, राहुल ने दी ये चुनौती

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। कोरोना काल में पीएम नरेंद्र मोदी कई बार राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा कि ‘आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश दूंगा, आप जरूर जुड़ें’।

वहीँ पीएम नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन से पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि मैं पीएम मोदी से सुनना चाहूंगा कि चीन भारतीय क्षेत्र को कब छोड़ेगा। लेकिन मैं आपको इस बात की गारंटी देता हूं कि पीएम में यह बताने की हिम्मत नहीं होगी, वह चीन के बारे में कुछ नहीं बोलेंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री देश से झूठ बोल रहे हैं, उन्होंने कहा कि हमारे देश में कोई नहीं घुसा और यह झूठ है। सेना चीन के साथ बातचीत कर रही है और जबकि रक्षा मंत्रालय कुछ और सोचता है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम मानते हैं कि भारत के लोगों को एकजुट करना इस देश को मजबूत करता है। भाजपा को यह स्पष्ट करने की आवश्यकता है कि क्यों चीन में भारतीय क्षेत्र के अंदर बैठने का साहस है?

अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कृषि कानून का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये कानून खतरनाक हैं, ये हमारी खाद्य सुरक्षा को प्रभावित करेंगे और लाखों लोगों के जीवन को तबाह कर देंगे।

उन्होंने कहा कि यह किसानों के लिए एक विनाशकारी झटका है और वास्तविक त्रासदी यह है कि यह कार्य कोरोना के समय में किया जा रहा है। सरकार छह महीने या एक साल इंतजार कर सकती थी।

राहुल गांधी ने कहा कि जहां तक कृषि का संबंध है, यह राष्ट्रीय स्तर पर एक त्रासदी है। यह एक विनाशकारी त्रासदी होने जा रही है। पंजाब सरकार ने इसे रोकने कोशिश की और इसे टालने हेतु कदम उठाए हैं। इन तीन कानूनों से किसानों और भारतीय कृषि व्यवस्था की कमर टूट जाएगी।

मध्य प्रदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा शिवराज सरकार की मंत्री इमरती देवी को आइटम कहे जाने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि मैं कमलनाथ जी द्वारा इस्तेमाल की गई भाषा का की सराहना नहीं करता। सामान्य तौर पर, हमारे देश में महिलाओं के मामले में बहुत कुछ सुधार किया जाना बाकी है।

TeamDigital