आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश की जनता को जानकारी से अवगत कराएंगे।
हालांकि अभी कयास लगाए जा रहे हैं। क्यों कि पीएम मोदी इससे पहले रात 8 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन में नोट बंदी और लॉक डाउन का भी ऐलान कर चुके हैं।
नोट बंदी के ऐलान के लिए भी पीएम मोदी ने रात 8 बजे ही राष्ट्र को संबोधित किया था। वहीं कोविड के दौरान देश में लॉक डाउन का ऐलान भी पीएम मोदी ने रात 8 बजे राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में किया था।
चूंकि इस समय देश के सामने ताजा मुद्दा ऑपरेशन सिंदूर और भारत पाकिस्तान के बीच हुआ युद्ध विराम है। इसलिए संभावना है कि पीएम मोदी अपने संबोधन में इसी से जुड़ी बात करेंगे।
