मुलायम के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी

मुलायम के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके पैतृक गाँव सैफई में अलग अलग दलों के नेताओं का आना जारी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सैफई पहुंचकर प्रदेश के दिवंगत पूर्व सीएम को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

योगी आदित्यनाथ के साथ स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद थे। वहीँ पीएम नरेंद्र मोदी कल सैफई पहुंचेंगे और मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बता दें कि सपा के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गाँव सैफई लाया गया है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर बिहार सरकार ने 10 अक्टूबर को एक दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मुलायम सिंह यादव हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने देश में समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया था। हमारे और उनके संबंध पारिवारिक हैं। उपमुख्यमंत्री उनके अंतिम संस्कार में जाएंगे. भगवान उनके परिवार को शक्ति दे।

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित बीजेपी के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। वहीँ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चोधरी ने भी मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांली अर्पित की है।

ये भी पढ़ें:  मस्जिद ढहाने के आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगाई

कल होगा अंतिम संस्कार:

इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यालय ने जानकारी दी है कि दिवंगत पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार कल 11 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव सैफई में होगा। दिवंगत मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए जिलाधिकारी कार्यालय की एक टीम सैफई पहुंच गई है और अंतिम संस्कार में कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावनाओं के मद्देनज़र आवश्यक इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital