कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, लॉकडाउन पर कर सकते हैं एलान

कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, लॉकडाउन पर कर सकते हैं एलान

नई दिल्ली। देश में लागू किये गए 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि कल रात 12 बजे समाप्त होनी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रातः 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

माना जा रहा है कि देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती तादाद के बीच पीएम मोदी कल लॉकडाउन की अवधि को 30 अप्रेल तक बढ़ाये जाने का एलान कर सकते हैं।

कोरोना संक्रमण को लेकर इससे पहले पीएम मोदी दो बार देश को संबोधित कर चुके हैं। पहली बार उन्होंने अपने संबोधन में 22 मार्च के दिन जनता कर्फ्यू का एलान किया था। वहीँ दूसरी बार उन्होंने अपने संबोधन में देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का एलान किया था।

अभी हाल ही में वीडियो कांफ्रेंसिंग के ज़रिये मुख्यमंत्रियों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि लॉकडाउन की बात करते हुए मैंने कहा था कि जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था तो शुरू में बल दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरूरी है।

वहीँ दूसरी तरफ देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 35 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9152 हो गई है। इनमें 7987 सक्रिय हैं, 856 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 308 लोगों की मौत हो गई है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital