कोरोना संक्रमण पर कल मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी

कोरोना संक्रमण पर कल मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली। देश में रफ्तार पकड़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच शुरू हुए अनलॉक-1 के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में अनलॉक-1 की स्थति की समीक्षा की जा सकती है।

जानकारों की माने तो कर्नाटक सहित कई राज्यों में अनलॉक-1 के दौरान अतिरिक्त छूट की मांग पर भी पीएम मोदी बातचीत करेंगे। इतना ही नहीं देश में कोरोना संक्रमण के ताजा हालातो पर भी पीएम मोदी अपनी राय मुख्यमंत्रियों के साथ साझा करेंगे।

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलो में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना वायरस से 325 मौतें हुईं और 11,502 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के णुताबिक देश में अब कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 3,32,424 है, जिनमें 1,53,106 सक्रिय मामले, 1,69,798 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 9,520 मौतें शामिल हैं।

देश में कोरोना संक्रमण के सबसे ज़्यादा मामले महाराष्ट्र में दर्ज किये गए हैं। वहीँ दिल्ली, गुजरात, तमिलनाडु, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के प्रतिदिन नए मामले आना जारी है।

गौरतलब है कि 16 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे, जहां कोरोना की रफ्तार धीमी है या जहां कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट काफी अच्छी है। इन राज्यों में पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, कर्नाटक और झारखंड जैसे कई राज्य शामिल हैं।

TeamDigital