पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से की सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने रखीं ये 5 मांग
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई सर्वदलीय बैठक में बीजेपी, कांग्रेस, डीएमके, एआईएडीएमके, टीआरएस, सीपीआईएम, टीएमसी, शिवसेना, एनसीपी, अकाली दल, एलजेपी, जेडीयू, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, वाईएसआर कांग्रेस और बीजेडी के फ्लोर लीडर्स के साथ कोरोना और लॉकडाउन पर चर्चा की।
इस बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं में टीएमसी की ओर से टीआर बालू, कांग्रेस की ओर से गुलाम नबी आजाद और अधीर रंजन चौधरी, टीआरएस की ओर से नम्मा नागेश्वर राव और के केशवा राव, सीपीआईएम की ओर से ई करीम, टीएमसी की ओर से सुदीप बंदोपाध्याय, शिवेसना की ओर से विनय राउत और संजय राउत, एनसीपी की ओर से शरद पवार, एसपी की ओर से राम गोपाल यादव, बीएसपी की ओर से दानिश अली और सतीश मिश्रा, वाईएसआर कांग्रेस की ओर से विजयसाईं रेड्डी और मिधुन रेड्डी, बीजेडी की ओर से पिनाकी मिश्रा और प्रसन्ना आचार्य ने भाग लिया।
वहीँ एनडीए के सहयोगी दलों में अकाली दल की ओर से सुखबीर बादल, एलजेपी की ओर से चिराग पासवान, जेडीयू की ओर से आरसीपी सिंह और एआईएडीएमके की ओर से नवनीत कृष्णनन ने भाग लिया।
बैठक में सत्ता पक्ष की तरफ से केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, थावरचंद गहलोत, अमित शाह, प्रह्लाद जोशी, अर्जुनराम मेघवाल, वी. मुरलीधरन, नरेंद्र तोमर और निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहे।
बैठक में भाग लेते हुए गैर बीजेपी दलों के नेताओं ने पीएम मोदी के समक्ष 5 मांगे रखीं हैं। इनमे इसमें राज्य एफआरबीएम राजकोषीय सीमा को 3 से 5 फीसदी करने, राज्यों को उनका बकाया देने, राहत पैकेज को जीडीपी के एक फीसदी से बढ़ाकर 5 फीसदी करने, कोरोना टेस्ट को फ्री करने और पीपीई समेत सभी मेडिकल इक्विपमेंट को मुहैया कराने की मांग शामिल है।
