पीएम मोदी की अध्यक्षता में हाई लेवल बैठक, रक्षा मंत्री, तीनों सेनाओं के प्रमुख और CDS रहे मौजूद
नई दिल्ली। पहलगाम हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर आज बुलाई गई हाई लेवल बैठक करीब ढेढ़ घंटे तक चली।
न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकार के सूत्रों के हवाले से कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा है कि आतंकवाद को करारा जवाब देना हमारा दृढ़ राष्ट्रीय संकल्प है। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सैन्य बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।
https://x.com/ANI/status/1917219597717323970?t=R9iw2-8_Po4ysalt5-GjdQ&s=09
एएनआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी जवाबी कार्रवाई का तरीका क्या हो, इसके टार्गेट्स कौन-से हों और इसका समय क्या हो, इस प्रकार के ऑपरेशनल निर्णय लेने के लिए सैन्य बलों को खुली छूट है।
