सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड: सलमान, करण जौहर, एकता कपूर सहित 8 के खिलाफ परिवाद
पटना ब्यूरो। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत द्वारा किये गए सुसाइड के मामले में बिहार की एक अदालत में फिल्म अभिनेता सलमान खान, कारण जौहर, एकता कपूर और संजय लीला भंसाली सहित 8 लोगों के खिलाफ परिवाद दायर किया गया है।
यह परिवाद मुज़फ़्फ़रपुर की एक कोर्ट में अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने दायर किया है। परिवाद में आरोप लगाया गया है कि सुशांत सिंह राजपूत को लगभग सात फिल्मों से हटा दिया गया और उनकी कुछ फिल्में रिलीज नहीं हुईं। ऐसी स्थिति ही उन्हें आत्महत्या करने के लिए मज़बूर किया गया।
परिवाद में सुशांत सिंह राजपूत की आत्म हत्या के मामले का हवाला देते हुए उन्हें धारा 306, 109, 504 और 506 के तहत आरोपी बनाये जाने की मांग की गई है।
गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अभी हाल ही में सुसाइड कर लिया था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में सभी एंगिलो से जांच की जा रही है। मृतक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है वहीँ अभी बिसरा रिपोर्ट का आना बाकी है। पुलिस इस मामले में रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ कर चुकी है।
सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के पीछे गहरा डिप्रेशन को एक बड़ा कारण बताया जा रहा है। सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी कर बॉलीवुड में सौतेला व्यवहार किये जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि हमे अलग थलग करने के लिए हमारे काम की सराहना नहीं की जाती।