मोती लाल नेहरू पर आपत्तिजनक टप्पणी वाले वीडियो के लिए पायल रोहतगी पहुंची जेल

मोती लाल नेहरू पर आपत्तिजनक टप्पणी वाले वीडियो के लिए पायल रोहतगी पहुंची जेल

नई दिल्ली। हिंदुत्व और बीजेपी के समर्थन में ऊलजलूल वीडियो बनाकर शेयर करने वाली फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पायल रोहतगी पर यह कार्रवाही एक वीडियो में स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोती लाल नेहरू को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए की गई है।

अपनी गिरफ्तारी की खबर खुद पायल रोहतगी ने ट्विटर पर दी है। पायल ने ट्वीट कर बताया कि ‘मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है। उस वीडियो को मैने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। बोलने की आजादी एक मजाक है’।

पायल रोहतगी ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडलर से एक विवादित वीडियो शेयर किया था। जिसमें स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू को लेकर टिप्पणी की थी।

पायल ने मोतीलाल की शादी को तीन तलाक के मुद्दे से भी जोड़ते हुए आपत्तिजनक बयान दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसपी ममता गुप्ता ने बताया, पायल रोहतगी पर केस दर्ज उन्हें हिरासत में लिया गया है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ सालो में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे लोगों की बाढ़ आ गई है जिन्हे तथ्यों और इतिहास की जानकारी नहीं है इसके बावजूद वे किसी भी मुद्दे पर झूठे इतिहास गढ़ने की कोशिश में कुछ भी शेयर कर रहे हैं। इस तरह के वीडियो से कई बार शांति व्यवस्था को पलीता लग चूका है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital