इन बच्चो ने बढ़ाया पांढुर्ना का गौरव, 10वीं कक्षा में रहे टॉप 10
पांढुर्ना (गुड़डू कावले)। शनिवार को मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं के रिजल्ट घोषित किये गए। इसमें पांढुर्ना की धनश्री 97.75% अंको के साथ अव्वल रही हैं वहीँ दूसरे नंबर पर कुमारी श्रुति को 96.7% और 96.5% अंको के साथ कुमारी निकिता तीसरे नंबर पर रहीं हैं।
पांढुर्ना के दस प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं में हिमांशु, कुमारी गायत्री, कुमारी निधि, कुमार मयूरी, रूपम, प्रियांशु और मयंक शामिल हैं। जिन्होंने 10वीं कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांढुर्ना को गौरवान्वित किया है।
ये हैं टॉप 10 अभ्यार्थियों के नाम:
1) कुमारी धनश्री पिता चंद्रशेखर, 97.75%,, उमाटे सरस्वती शिशु मंदिर, जिले में द्वितीय स्थान पांढुर्ना में अव्वल
2) कुमारी श्रुति पिता गणेश चांदे, 96.7%, शास. उत्कृष्ट विद्यालय, पांढुर्ना
3) कुमारी निकिता पिता मधुकर बोबडे, 96.5%, शास उमावि, पारडी
4)हिमांशु पिता किशन बारंगे, 96%, सरस्वती शिशु मंदिर, पांढुर्ना
5)कुमारी गायत्री पिता योगेश बालपांडे, 96%, शास उमावि, मारुड
6) कुमारी निधि पिता उत्तम भादे, 96%, शास उमावि, मोरडोगरी
7)कुमारी मयूरी पिता दिलीप बाड़े, 95.75%, शास उमावि, बढ़चिचोली
8) रूपम पिता विलास धोटे, 95.67%, शास उत्कृष्ट विद्यालय, पांढुर्ना
9) प्रियांशु पिता ज्ञानेश्वर उइके,95.67%, शास उत्कृष्ट विद्यालय, पांढुर्ना
10) मयंक पिता सुभाष केवट, 95.5%, सरस्वती शिशु मंदिर, पांढुर्ना
