पांढुर्ना दिनभर: पढ़िए, दिनभर की अहम ख़बरें

पांढुर्ना दिनभर: पढ़िए, दिनभर की अहम ख़बरें

संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

पांढुर्ना(गुड़डू कावले)। रविवार की सुबह ग्राम तिगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप चंद्रजोत के पेड़ पर एक युवक का फांसी के फंदे पर लटका शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।जानकारी के मुताबिक मृतक राम कुंवर पिता श्यामलाल मानमोडे निवासी तिगांव उम्र 37 वर्ष के रूप में शिनाख्त हुई है।

बताया जाता है कि मृतक युवक पेशे से डाईवर है। मृतक के ससुर चिरंजीवी बिहारी उम्र 55 वर्ष ने थाना पहुंचकर इस घटना की जानकारी दी। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस सूचना मिलते ही त्वरित ग्राम तीगांव घटना स्थल पहुंची। जहां चंद्रज्योत के पेड़ पर मृतक को लटका देख नीचे उतारकर शव परीक्षण कर पंचनामा की कार्रवाई की गई।

शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव परिजनों को सौपा गया। इस घटना के कारणों का पता नहीं चला है। परिवार शोक में व्याप्त है। पुलिस एसआई मार्को ने बताया कि इस घटना की हर पहलू पर जांच कर रहे हैं।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दादा नाम की गूंज से गूंजा शहर

पांढुर्ना(गुडडू कावले)। शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व अवसर पर शहर मैं विभिन्न जगह दादा दरबार में दादाजी की पूजा अर्चना और प्रसाद भोग लगाकर पर्व मनाया गया ।

शहर में विद्यमान श्री गुरु दरबार में उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमे गुरु दरबारों को रंगरोहन कर फूलों से साज सज्जा की गई श्री। दादाजी दरबार टपरिया,श्री दादाजी कुटी पेट्रोल पंप शंकर नगर, दादाजी दरबार हनुमंती वार्ड, और श्री दादाजी दरबार बर्फ फेक्ट्री भोपाल रोड के अलावा ग्रामीण अंचलों मे स्थित दादाजी दरबार मोरडोगरी, सिवनी दरबार, मालेगाव, वाडेगाव, एवम दादाजी धाम टेकड़ी कलंगाव के अलावा श्री साई मंदिर टेकड़ी, गुणवंत बाबा मंदिर,साई कुटिया मै गुरुपूर्णिमा का उत्सव प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए मनाया गया।

जिसमें विधि विधान से आरती पूजन प्रसाद – भोग लगाकर गुरु प्रेम के प्रति श्रद्धा पूजन कर संपन्न की गई। इस अवसर पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किये गए और नियमों के पालन की अनदेखी रोकने के लिये एसडीएम सुश्री मेघा शर्मा ,तहसीलदार मनोज चौरसिया ,थाना प्रभारी राजेश चौहान पटवारी प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

शिवराज सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जन कल्याणकारी योजनाओं की जनता को दी जानकारी

पांढुर्ना ( गुडडू कावले)। शहर भाजपा के नगर मंडल और ग्रामीण मंडल भाजपा नेतृत्व में शिवराज सिंह चौहान के मध्य प्रदेश में चौथी बार मुख्यमंत्री बनाने के 100 दिन पूरे होने के बाद भाजपा पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओ की जानकारी जन जन तक पहुंचाई।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजु भाऊ रेवतकर ,न.पा. उपाध्यक्ष अरुण भोसले , महेंद्र पोपली, नानाभाऊ तिवस्कर , पार्षद बांबल ,नरेन्द्र ठाकुर, माधव पाटील, रामेश्वर खोडे, पंकज नाईक, महेंद्र खोडे, राजेश जैस्वाल, रामभाऊ बालपांडे, विश्वास भाऊ, बंटी छांगानी के अलावा ग्रामीण अंचल में प्रभारी राजू नरोटे, योगेंद्र राणा, मंड़ल अध्यक्ष नीरज सिंह चौहान, रामराव कवडेती, सम्भाजी कड़वे, दादूराम इरपाची, सुगन्धा धुर्वे, राजेश जेसवाल, झनक बुवाडे, छोटू साहू, कैलाश घाघरे, रामचंद्र उईके, रामप्रसाद वरटे, सचिन पोहने, मनोहर डांगे, देवीलाल तुमडाम, भाऊराव बरखड़े, सेखराव गोयते, शेषराव जी, सुरेश कुमार, अन्नू कामडी, धनन्जय खराटे, अब्बास भाई, अमृत खापरे, सोहनलाल आदि कार्यकर्ता उपथित थे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital