पांढुर्ना नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल व समाजसेवी गोविंद अग्रवाल भाजपा में शामिल

पांढुर्ना नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल व समाजसेवी गोविंद अग्रवाल भाजपा में शामिल

पांढुर्ना (गुडडू कावले)। स्थानीय नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल ने बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विष्णुदत्त शर्मा की विशेष उपथिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

प्रवीण पालीवाल का कहना है कि वे क्षेत्र में विकास की हुई अनदेखी के चलते भाजपा में शामिल हुए हैं। प्रवीण पालीवाल के साथ पांढुर्ना के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और समाजसेवी गोविंद अग्रवाल भी भाजपा में शामिल हुए।

गुरूवार को भोपाल में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ.विष्णुदत्त शर्मा और जिला भाजपा अध्यक्ष विवेक बंटी साहू सहित पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल और समाजसेवी गोविंद अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता प्रदान की गई। इस अवसर पर बीजेपी में शामिल हुए दोनों नेताओं का स्वागत किया गया।

कामठीकलां जलाशय और पांढुर्ना को जिला बनाने के लिए थामा भाजपा का दामन:

बीजेपी में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल ने कहा कि पांढुर्ना जल आवर्धन योजना के अंतर्गत कामठीकलां जलाशय का निर्माण कराने, पांढुर्ना क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए पांढुर्ना को जिला बनाने और लंबे समय से अवरुद्ध पड़े पांढुर्ना के विकास को गति दिलाने के लिए उन्होंने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया। मैंने पांढुर्ना के विकास और सेवा के लिए राजनीति में आने का फैसला लिया था और अब भाजपा से जुड़कर अपने सेवा के लक्ष्य की पूर्ति करूंगा।

पांढुर्ना विकास के लिये करोड़ के कार्यों के प्रस्ताव पर अहम फैसले:

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने भी श्री पालीवाल से चर्चा के बाद प्राथमिकता के आधार पर इन तीनों कामों को हर हाल में पूरा कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान सभी ने पांढुर्ना के विकास के लिए 19.44 करोड़ के कार्यों के प्रस्ताव पर भी अहम फैसले लिए। बताया जााता हैै कि प्रवीण पालीवाल ने साल 2018 में हुए नगरीय निकाय के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और मतदाताओं के समर्थन से जीत हासिल की है।

कांग्रेस के तीन सभापतियों में से दो के इस्तीफे:

भोपाल से शहर की ओर जैसे ही पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल भाजपा में शामिल होने की खबर आई, वैसे ही कांग्रेस में हड़कंप मच गया। जिसके बाद नगर पालिका परिषद की प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग के सदस्य रहे कांग्रेस की रेणुका सांबारे और रंजना सातपुते ने तत्काल अपने से इस्तीफा दे दिए हैं।

बताया जाता है कि नपा के पीआईसी में कांग्रेस के तीन सभापति है। अगर कांग्रेस कमेटी संगठन की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद पहुंचकर दो सभापतियों ने इस्तीफे दिए और तीसरे सदस्य सुरेश खोड़े के इस्तीफे पर संशय की स्थिति बनी हुई है।शहर में पालीवाल जी के भोपाल जाकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital