हर घर मे श्रीराम, जानकी की वेश भूषा में सजे नन्हें-मुन्हें बच्चे

हर घर मे श्रीराम, जानकी की वेश भूषा में सजे नन्हें-मुन्हें बच्चे

पांढुर्ना(गुड़डू कावले): अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के भूमिपूजन का समारोह का उत्साह ग्रामीण और शहर क्षेत्र में दीपावली पर्व के उत्साह से कम नही देखा गया। शहर के शहर के गुजरी चौक स्थित श्रीराम मंदिर को रंग बिरंगी लाइट की रौशनी से सजाया गया वहीँ मध्य सड़क पर भगवा झंडियों से सजाया गया।

शहर के जयस्तंभ चौक, तीन शेर चौक, अंबिका चौक, पंचशील चौक, आदि स्थान भगवा झंडियों से सजाएं गए। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के भूमिपूजन का समारोह का शहर के लोगों ने अपने घरों में उत्साह से मनाया।

हर घर मे नन्हें-मुन्हें बच्चों ने श्रीराम जानकी माता की वेशभूषा धारण कर सुंदर झांकिया सजाई व अपनी धर्म और आस्था का परिचय दिया। वहीँ स्थानीय लोगों ने शहर के मंदिरों में जाकर श्रीराम-जानकी की पूजा अर्चना कर धूमधाम से उत्सव मनाया।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital