ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाक कर रहा LOC पर फायरिंग, अब तक 13 लोगों की मौत
जम्मू। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान सीमा पर लगातार फायरिंग कर रहा है और सीमावर्ती रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है।
नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण पुंछ में 13 नागरिकों की मौत हो गई, जबकि कुल 59 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 44 जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हैं।
विदेश मंत्रालय के बाह्य प्रचार एवं लोक कूटनीति प्रभाग ने यह जानकारी दी।
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई भारी गोलाबारी 7 मई के ऑपरेशन ‘सिंदूर’ का बदला है, जिसमें भारत के सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कुल नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया था।
पाकिस्तान 25-26 अप्रैल की रात से बिना उकसावे के छोटे हथियारों से संघर्ष विराम का सहारा ले रहा है।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में नागरिक इलाकों को निशाना बनाकर संघर्ष विराम उल्लंघन का सिलसिला जारी रखा।
भारतीय सेना भी पाकिस्तान की तरफ से की जा रही अंधाधुंध फायरिंग का जवाब दे रही है। वहीं एहतियात के तौर पर सीमा से सटे गांव में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
