काली पट्टी बांधकर पढ़ें जुमे की नमाज़, पहलगाम हमले पर ओवैसी की मुसलमानों से अपील

काली पट्टी बांधकर पढ़ें जुमे की नमाज़, पहलगाम हमले पर ओवैसी की मुसलमानों से अपील

नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने देश के मुसलमानों से अपील की है कि वे कल जुमे की नमाज़ के दौरान काली पट्टी बांधकर पहलगाम हमले पर विरोध जताएं।

ओवैसी ने कहा जैसा कि आप सब जानते हैं कि पहलगाम में लश्कर के आतंकी ने 27 से ज्यादा हमारे हमवतनों की जानें ली हैं, कई लोग जख्मी हैं। अपनी जान बचाने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस दहशतगर्दाना और वैश्याना जुर्म के खिलाफ मेरी आप तमाम से गुजारिश है कि कल आप सभी काली पट्टी बांधकर जुमे की नमाज अदा करें ताकि हम दहशतगर्दों को पैगाम दे सकें कि हम उनके इस वैश्याना हरकत की निंदा करते हैं।

हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा कि हम कभी भी उन दहशतगर्दों को इस्लाम का सहारा लेकर मासूम लोगों के कत्ल करने की इजाजत नहीं दे सकते हैं इसलिए कल सब अपने-अपने बाजुओं पर काली बांधकर जुमे की नमाज पढ़ें। इससे हम यह पैगाम भेजेंगे कि हम भारतीय विदेशी ताकतों को भारत के अमन और इत्तेहाद को कमजोर करने नहीं देंगे।

ओवैसी ने कहा कि इस हमले की वजह से शर-परस्तों को हमारे कश्मीरी भाइयों निशाना बनाने के मौका मिल गया है। तमाम भारतीयों से मैं अपील करता हूं कि वो दुश्मन के चाल में ना फंसे।

TeamDigital