पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस का परचम, बीजेपी के विधार्थी परिषद का सफाया
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। यहां संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने बीजेपी समर्थित छात्र संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद को कड़ी शिकस्त दी है।
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में एनएसयूआई ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री के अहम पदों पर कब्ज़ा कर लिया है। चुनाव में कांग्रेस के कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के कृष्ण मोहन शुक्ला अध्यक्ष, अजित चौबे उपाध्यक्ष और शिवम चौबे महामंत्री पद पर विजयी घोषित किये गए हैं।
इस शानदार विजय पर कांग्रेस ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि “हमारे छात्र संगठन NSUI को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में शानदार विजय के लिए हार्दिक बधाई। NSUI की इस विजय ने साबित किया है कि नफरत और हिंसक विचारधाराएं लाख षड्यंत्र रच ले, लेकिन अंत में सत्य और अहिंसा ही विजय होती है।”
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में हारी थी विधार्थी परिषद:
इससे पहले अभी हाल ही में हुए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद का सफाया होगया था। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के छात्र संगठन ने चुनावी बाजी मार ली थी।
इसमें समाजवादी पार्टी छात्र सभा के उम्मीदवार विमलेश यादव अध्यक्ष चुने गए। वहीँ कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने अच्छा प्रदर्शन करने हुए उपाध्यक्ष और महामंत्री पद पर जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं काशी विद्यापीठ में कुल 8 संकाय में से 6 पर एनएसयूआई उम्मीदवार विजयी रहे थे।
