टाइम मैगजीन ने जारी की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट, भारत से किसी का भी नाम नहीं

नई दिल्ली। टाइम मैगजीन ने दुनियाभर के 100 प्रभावशाली लोगों के नाम की लिस्ट प्रकाशित की है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार मैगजीन ने भारत के किसी व्यक्ति को प्रभावशाली नहीं माना है।
हालांकि 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में बांग्लादेश सरकार की मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनुस का नाम शामिल किया गया है।
इतिहास में संभवतः 21 साल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब टाइम मैगजीन के 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भारत के किसी व्यक्ति का नाम शामिल नहीं किया गया है।
प्रभावशाली लीडर्स में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और कारोबारी इलॉन मस्क को भी जगह मिली है। इस बार ट्रम्प प्रशासन के छह सदस्य लिस्ट में शामिल हैं। ट्रम्प को इससे पहले टाइम मैगजीन ने 2016 और 2024 के लिए पर्सन ऑफ द ईयर चुना था।
2025 की लिस्ट में मशहूर सिंगर ईडी शिरीन, अमेरिकी एक्टर और सिंगर स्कारलेट जोहानसन, मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग को भी शामिल किया गया है।
इस साल मैगजीन ने कुल 6 कैटेगरी में 32 देशों के लोगों को शामिल किया है। लिस्ट में शामिल 22 साल के फ्रांसीसी तैराक लियोन मर्चेंड सबसे युवा प्रभावशाली हस्ती हैं, जबकि 84 साल के मोहम्मद यूनुस सबसे बुजुर्ग।