7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

पटना ब्यूरो। बिहार में नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज पटना में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

उनके साथ कटिहार से विधायक तारकिशोर प्रसाद और बेतिया से विधायक रेणु देवी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के विधायक और जीतनराम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन और वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी ने भी मंत्री पद की शपथ लीं।

इसके अलावा जनता दल यूनाइटेड कोटे से विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी को भी केबिनेट मंत्री बनाया गया है। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई

243 सीटों वाली राज्य विधानसभा में एनडीए के खाते में कुल 125 सीटें आई है जबकि महागठबंधन को 110 सीटे मिली है। इस बार एनडीए में बीजेपी को 74 सीटें, जेडीयू को 43, मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी को 4 और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम को 4 सीटें मिली है।

माना जा रहा था कि कम सीटें होने के कारण बीजेपी अपना मुख्यमंत्री बना सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नीतीश कुमार 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। आज शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार की कमान एक बार फिर नीतीश कुमार के हाथ में पहुंच गई है।

नीतीश कुमार के साथ ही तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की बात है और ये तय माना जा रहा है। आज हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम से पहले ही राष्ट्रीय जनता दल ने कार्यक्रम के बहिष्कार का एलान किया था।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital