नीलेश और मंजीत को नमो की योजनाओ के प्रचार प्रसार की मिली जिम्मेदारी
पांढुर्ना(गुड़डू कावले): शुक्रवार को भरतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय संगठक एवं प्रदेश प्रभारी तथा प्रदेश अध्यक्ष के स्वीकृति के उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा एवं जिलाध्यक्ष शेलेन्द्र पटेल की अनुशंसा पर जिला कार्यकारणी पदाधिकारी की नियुक्ति कर संगठन का विस्तार किया गया ।
इस विस्तार में पांढुर्ना ग्रामीण क्षेत्र के मंजीत सिंह ठाकुर को जिला उपाध्यक्ष एवं पार्टी कार्यक्रमो में सदैव सक्रिय भूमिका निभाने वाले कर्मठ युवाओं के बीच मिलनसार व्यक्तित्व के धनी निलेश घोड़े को प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान का जिला सह आईटी एवं सोशल मीडिया प्रभारी पद से नवाजा गया।
भाजपा पार्टी द्वारा मिली जिमेदारी पर नीलेश ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से मिली जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर क्षेत्र के भाजपा संगठन के युवाओं ने निलेश और मंजीत को बधाई प्रेषित की है।
