पहलगाम हमले की जांच NIA करेगी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

पहलगाम हमले की जांच NIA करेगी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली। पहलगाम गाम हमले की जांच NIA करेगी, गृह मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर NIA को जांच करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

पहलगाम हमले के बाद से ही पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही एनआईए की टीम वारदात की जगह पर मौजूद है, जिसमें फॉरेंसिक टीम और इन्वेस्टिगेटिंग टीम शामिल हैं।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से निर्देश जारी होने के बाद आधिकारिक रूप से एनआईए ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक NIA की विशेष टीमों ने आतंकी हमले में जीवित बचे पर्यटकों समेत प्रत्यक्षदर्शियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है।

जांच एजेंसी NIA, पहलगाम हमले से जुड़े सभी बिंदुओं की एक एक कड़ी को खंगालेगी। इसके लिए वह प्रत्यक्षदर्शियों के अलावा स्थानीय लोगों के बयान भी दर्ज करेगी।

TeamDigital