पहलगाम हमला: आतंकियों को मदद करने के आरोप में दो गिरफ्तार

पहलगाम हमला: आतंकियों को मदद करने के आरोप में दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की जांच के दौरान NIA (नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी) ने एक बड़ा एक्शन करते हुए आतंकियों को पनाह देने वाले 2 आरोपियों आरोपी गिरफ्तार किया है।

NIA ने पहलगाम के बाटकोट से परवेज अहमद जोठर और हिल पार्क से बशीर अहमद जोठर को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने हमले में शामिल 3 आतंकवादियों की पहचान भी की। इन दोनों आरोपियों ने बताया कि 3 आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े पाकिस्तानी नागरिक थे।

जानकारी के अनुसार, NIA को जांच के दौरान परवेज और बशीर को लेकर गुप्त सूचना मिली कि इन लोगों ने हमले से पहले हिल पार्क में 3 आतंकियों को अपनी मर्जी से मौसमी ढोक (झोपड़ी) में पनाह दी थी। इतना ही नहीं, इन लोगों ने उन 3 आतंकियों के खाने और रहने की व्यवस्था की और उन्हें रसद सहायता दी।

NIA ने आतंकियों को पनाह देने वाले परवेज और बशीर को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम 1967 की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया है। फिलहाल, NIA इन दोनों से 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूछताछ कर रही है।

TeamDigital