नपा के बड़े बाबू ने मारपीट के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की एसडीएम से लगाई गुहार
पांढुर्ना( गुडडू कावले)। शुक्रवारी बाजार में नपा कर्मी रामकृष्ण गायकी के साथ राजस्व की वसूली करने के दौरान बाजार में सब्जी भाजी की दुकान लगाने वाले प्रभाकर रामाजी घोड़े द्वारा मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नहीं किये जाने पर गुरुवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष युवराज मर्सकोले बड़े बाबू ने कर्मचारियों के साथ एसडीएम सुश्री मेघा शर्मा को ज्ञापन सौपा।
नपा कर्मचारी के साथ में हुई मारपीट की घटना के बाद शहर के पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज तो किया है परंतु 17 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया है।
इन परिस्थितियों में नगरपालिका कर्मचारी संघ के समस्त कर्मचारियों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने वालो में सुनील शर्मा, कैलाश बावनकर, राजेश मानकर, प्रवीण जोशी, विनोद मांडोगड़े आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

